ब्रेकिंग-नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 69 नशीले इंजेक्शनो की खेप के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार जनपद में अवैध नशे के इंजैक्शन व नशीली दवाओं के बिक्री एवं खरीद फरोख्त की रोकथाम के हेतु प्रचलित अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक के द्वारा गठित पुलिस टीम के द्वारा रात्रि गौला पार्किंग में जलाल शाह मजार के पास से बनभूलपुरा निवासी दो व्यक्तियों के कब्जे से क्रमश: कुल 36 इंजेक्शन जिसमे 19 इंजेक्शन कम्पनी AVIL PHENIRAMINE, एवं 17 इंजेक्शन BUPRENORPHINE तथा दूसरे व्यक्ति के कब्जे से कुल 33 इंजेक्शन जिसमें 17 इंजेक्शन कम्पनी AVIL PHENIRAMINE , एवं 16 इंजेक्शन BUPRENORPHINE कुल 69 अवैध नशीले इंजेक्शनो के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

उपरोक्त दोनों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में क्रमशः Fir no- 327/21 एवं 328/21, धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि वह पिछले 3-4 सालों से आटो चलाने का कार्य करते हैं।पहले स्मैक पीने के आदी थे और आजकल इंजैक्शन का नशा करते है। यह इंजैक्शन एक दिन पहले रुद्रपुर से खरीदकर लाये हैं। जिसे बनभूलपुरा क्षेत्र में भी बेचने का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

पुलिस टीम में
1 उ0नि0 प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष बनभूलपुरा
2 उ0नि0 श्री दीवान सिंह बिष्ट
3 का0 अमनदीप सिंह
4 का0 प्रमोद भट्ट
(थाना बनभूलपुरा )
सम्मिलित रहे।

Ad_RCHMCT