बड़ी खबर-जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

ख़बर शेयर करें -

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

  • जनता दर्शन हाॅल में मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सुनीं जनता की समस्याएं

देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीएम कैम्प कार्यालय परिसर स्थित जनता दर्शन हॉल में आम जनता की समस्याएं सुनीं और मौके से ही उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का यथा समय निस्तारण करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। जन समस्याओं को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जनता दर्शन हाॅल में मुख्यमंत्री ने आम जन से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर उन्होंने हर एक फरियादी को पूरा समय दिया और पूरे इत्मीनान से उनकी समस्याओं को सुना। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि ऐसी कोशिश होने चाहिए कि लोगों को अपनी समस्या के निदान के लिए अनावश्यक चक्कर ना लगाने पड़ें। गांव से लेकर ब्लाक या जनपद स्तर पर ही शिकायतों का निस्तारण करने का प्रयास करें।

Ad_RCHMCT