बड़ी खबर-बंशीधर भगत के प्रयासों से कालाढुंगी विधानसभा को मिली 3.6 करोड़ की योजनाओं की सौगात।।

ख़बर शेयर करें -


हल्द्वानी

बंशीधर भगत के प्रयासों से कालाढुंगी विधानसभा को मिली 3.6 करोड़ की योजनाओं की सौगात

2.64 करोड़ से खिचड़ी नहर एवं 95 लाख की लागत से होगा अपरकोटा नहर का पूर्णोद्धार

बंशीधर भगत ने कालाढुंगी विधानसभा में लगातार एक के बाद एक लगाई विकास कार्यों की झड़ी। खिचड़ी नहर एवं अपरकोटा नहर को वित्तीय स्वीकृति का शाशनदेश हुआ जारी।

कालाढुंगी विधानसभा के अंतर्गत कोटाबाग एवं बैलपड़ाव क्षेत्र के काश्तकारों द्वारा खिचड़ी नहर एवं अपरकोटा नहर की माँग की जा रही थी, जिस हेतु कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत शासन स्तर पर लंबे समय से प्रयासरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

विधायक प्रतिनिधि श्री विकास भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि खिचड़ी नहर ब्रिटिशकालीन समय की नहर है, जो कई वर्षों पहले जीर्ण-शीर्ण हो चुकी थी, जिस कारण 10 ग्राम सभाओं से अधिक काश्तकारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही अपरकोटा नहर के लिए भी कोटाबाग क्षेत्र के काश्तकार लंबे समय से माँग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भगत जी के अथक प्रयासों से 2.64 करोड़ की लागत से खिचड़ी नहर एवं 95 लाख की लागत से अपरकोटा नहर के पूर्णोद्धार को वित्तीय स्वीकृति शासन स्तर से मिल चुकी है। जिसकी प्रथम किश्त के रूप में लगभग 1 करोड़ की धनराशि विभाग को जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

साथ ही विकास भगत ने जानकारी दी कि लगभग 1 करोड़ 7 लाख की लागत से धमोला नहर के जीर्णोद्धार हेतु टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। 13 तारिख़ को कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत द्वारा इस कार्ययोजना का शिलान्यास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

जिस हेतु मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य धर्म दत्त सती, दीपा ढौंडियाल, जगदीश गुरो, हरीश ढौंडियाल, दीवान बिष्ट, भगवान तिवारी, मयंक तिवारी, सुरेंद्र बोरा, हरीश कांडपाल, देवेंद्र आर्य, डिंपल नेगी, मनप्रीत कौर, अनिल काम्बोज, जलविंदर सिंह समेत समस्त काश्तकारों ने भगत जी का आभार प्रकट करते हुए प्रशंसा व्यक्त की।


Ad_RCHMCT