रामनगर-अभी-अभी रेलवे स्टेशन के पास पाइपों मे लगी आग दमकल की गाडियों ने बुझाई आग देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – रेलवे स्टेशन के पास अंडरग्राउंड के काम के लिए रखें प्लास्टिक के पाइप में आग लग गई। आग लगते ही लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।आग को बुझाने में दमकल की 2 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । वही आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। दूसरी ओर मौके पर रेलवे व पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्टेशन मास्टर सचिन अग्रवाल ने बताया कि रेलवे में इन दिनों वायरिंग को अंडरग्राउंड करने के लिए काम चल रहा था। ठेकेदार ने इन प्लास्टिक के पाइप यहां रखा हुआ था, आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।दमकल अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया है बाकी आग कैसे लगी इसकी जाँच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण
Ad_RCHMCT