रामनगर-एस डी एम बाजपुर विवेक प्रकाश ने पवलगड़ पहुँचकर गऊ मूत्रक्रान्ति के संचालक प्रदीप भण्डारी को प्रशसित पत्र सौपकर किया सम्मानित।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – बाजपुर के एस. डी. एम. विवेक प्रकाश ने पवलगड़ पहुँचकर गऊ मूत्रक्रान्ति के संचालक प्रदीप भण्डारी को प्रशसित पत्र सौपा। इस से पूर्व भी कई प्रशस्ति पत्र उनकी बेहतरीन कार्य के लिए कई उच्च अधिकारियों व मंत्रियों द्वारा मिल चुके हैं। सेवानिवृत्त डी. आई. जी. जगत राम जोशी ,एस. पी. कम्यु. जी एस पाण्डे, अधिवक्ता संघ काशीपुर, कु. वि. वि. की विभागाध्यक्ष श्रीमती बीना पाण्डे, अ. भा. अ. जा. ज. महासंघ,काशीपुर की विभिन्न संस्थाओं के साथ साथ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश कुमार सहित कई संस्थाए व अधिकारि गऊ मूत्रक्रान्ति के संचालक प्रदीप भण्डारी का मनोबल बढ़ाने के लिए उनको प्रशस्ति पत्र दे रहे हैं।यह क्रम लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

आज इसी क्रम में बाजपुर एस डी एम विवेक प्रकाश ने पवलगड़ आकर प्रदीप भण्डारी को प्रशस्ति पत्र सौपा ।इस से पूर्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने उनको देहरादून बुलाकर वार्ता कर जानकारी ली। पवलगड़ के आश्चर्य चकित करने वाले परिणाम इन दिनों बेहद चर्चा का विषय बने हुए है, जिनको देखकर सभी अचम्भा महसूस कर रहे हैं।।

Ad_RCHMCT