रील बनाते समय नदी में गिरी महिला, देखती रह गई मासूम बच्ची 

ख़बर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में लोग अपनी जिंदगी की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के मणिकर्णिका घाट पर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां रील बनाते समय एक महिला का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव वाली भागीरथी नदी में बह गई।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय विशेषता के रूप में हुई है, जो नेपाली मूल की बताई जा रही हैं। वह रविवार को अपनी छोटी बेटी के साथ मणिकर्णिका घाट पहुंची थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अपनी बेटी को मोबाइल देकर खुद का वीडियो बनाने को कहा था, और उसी दौरान वह घाट पर रील बना रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गई। बच्ची ने अपनी आंखों के सामने मां को बहते देखा और चीखती-चिल्लाती रही – “मम्मी… मम्मी…” – लेकिन कोई उसे बचा नहीं सका।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) को सूचना दी। रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर जोशियाड़ा बैराज झील समेत आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बोट की मदद से घंटों तक तलाशी अभियान चला, लेकिन देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

हादसे के बाद मासूम बच्ची सदमे में है और उसे परामर्श प्रदान किया जा रहा है। घाट पर मौजूद लोगों के अनुसार, यह हादसा आंखों के सामने घटा लेकिन कुछ करने का समय ही नहीं मिला।

प्रशासन ने फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी रखा है और लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के चक्कर में जोखिम भरे स्थानों पर सावधानी बरतें।

Ad_RCHMCT