हल्द्वानी-बिजली विभाग के जेई की सड़क हादसे मे मौत,पिता गंभीर ।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/लालकुआं – गजरौला में हुए सड़क हादसे में हल्द्वानी बिजली निगम में कार्यरत अवर अभियंता (जेई) की मौत हो गई है। अपनी मां को उपचार के लिए कार से दिल्ली ले जाते समय गजरौला में हुए सड़क हादसे में हल्द्वानी बिजली निगम में कार्यरत अवर अभियंता (जेई) की मौत हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल जेई के पिता को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

हल्द्वानी विद्युत वितरण खंड द्वितीय में अवर अभियंता पद पर कार्यरत व हल्दूचौड़ के नाथूपुर निवासी गिरिजेश पंत (46) बुधवार देर रात अपनी मां आशा पंत को उपचार के लिए कार से दिल्ली ले जा रहे थे। पिता श्यामदत्त पंत भी उनके साथ थे। गुरुवार तड़के गजरौला में सीओ ऑफिस के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। अवर अभियंता गिरिजेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उनके माता-पिता और आगरा जिले के बासौनी थाना क्षेत्र के कुंवरखेड़ा निवासी चालक राजू गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। श्यामदत्त पंत की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर गिरिजेश के घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

हादसा इतना भीषण था कि गजरौला पुलिस ने कार में फंसे जेई के माता-पिता और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

Ad_RCHMCT