यहां अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान के तहत 16 वाहन हुए सीज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध खनन का कारोबार फल फूल रहा है जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की जाती है लेकिन उनके द्वारा की गई सभी कार्यवाही धरी की धरी रह जाती है एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र स सामने आ रहा है यहां केलाखेड़ा में एडीएम जय भाररत सिंह ने अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाते हुए 16 वाहनों को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

प्रशासन की कार्यवाही के चलते कई वाहन चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए, वही पुलिस की देखरेख में खड़े वाहनों में से एक वाहन मौके से फरार हो गया। बता दें कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए उधम सिंह नगर के एडीएम जय भारत सिंह ने सोमवार देर रात एसडीएम राकेश तिवारी, तहसीलदार युसूफ अली सहित अन्य अधिकारियों के साथ केलाखेड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर औचक चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

इस दौरान प्रशासन ने अवैध खनन में लिप्त 16 वाहनों को सीज कर दिया। जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया, तो वहीं कई चालक वाहनों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं पुलिस की देखरेख में खड़े वाहनों में से एक वाहन मौके से फरार हो गया। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि अवैध खनन की सूचना मिल रही थी जिसके चलते कार्यवाही की गई है उन्होंने कहा कि अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad_RCHMCT