उत्तरकाशी में हिमस्खलन हादसे में अब तक एसडीआरएफ के द्वारा 26 शव किए बरामद,आज 7 लोगो के शव मिले

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी।यहां पर बीते दिन में हुए हिमस्खलन हादसे में उत्तराखंड एसडीआरएफ के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है और मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के दिशानिर्देशन व कुशल नेतृत्व में SDRF की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू विशेषज्ञ टीम द्वारा अन्य बचाव एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिकूल मौसम तथा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में घटनास्थल पर लगातार सर्चिंग में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए वर्तमान समय तक 29 लोगों में से कुल 26 शवों को बरामद कर लिया गया है। रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार अन्य 03 लोगों की सर्चिंग भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कल 07 अक्टूबर को 04 शवों को हेली के माध्यम से हर्षिल हेलीपैड पहुँचाकर एम्बुलेंस माध्यम से उत्तरकाशी पहुँचा दिया गया था।


आज 08 अक्टूबर को प्रातः पुनः घटनास्थल पर बरामद किए गए शवों में से 07 अन्य शवों को बेस कैम्प से हेलीकॉप्टर द्वारा मातली हेलीपैड पहुँचाया गया, जहां उपस्थित SDRF टीम द्वारा SI नवीन कुमार के नेतृत्व में
शवों को जिला चिकित्सालय पहुँचा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित


मृतकों का विवरण:-

शुभम संगरी
दीपशिखा हजारिका
सिद्धार्थ खंडूरी
तिल्लु जिरवा
राहुल पंवार
नीतीश ढैया
रवि कुमार निर्मल

Ad_RCHMCT