Uttrakhand news-यहाँ रील बनाने के चक्कर में गई मेधावी छात्रा की जान

ख़बर शेयर करें -

कहीं आप तो नहीं करते ऐसी गलती

सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि/फेम पाने के लिए आए दिन जोखिम भरे रील बनाकर जान गंवा रहे युवा

युवाओं के मस्तिष्क से सोशल मीडिया का बुखार उतरने का नाम नहीं ले रहा…अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए आए दिन जोखिम भरे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वाहवाही लूटने का दौर लगातार जारी है पर ये कितना ख़तरनाक साबित हो सकता है इसका अनुमान बीते दिन जनपद हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र की घटना से लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

बीते दिन कोर इंजीनियरिंग कॉलेज रुड़की की छात्रा वैशाली जो BSc (ott) कर रही थी और पढ़ाई में काफी तेज थी दोस्तों के साथ कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत रहीमपुर फाटक के पास रील्स बना रही थी कि इसी दौरान ट्रेन आ गई और छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

दो भाइयों की अकेली बहन वैशाली की मां की मृत्यु भी पिछले वर्ष इसी तारीख को हुई थी।

हरिद्वार पुलिस अपने सुधी पाठकों से अपील करती है कि अपने बच्चों को ऐसे जोखिम भरे रील्स बनाने से दूर रखें, बच्चों द्वारा समय-समय पर अपलोड की जाने वाली रील्स को चेक भी करते रहें, उनके साथ समय बिताएं, उनको अपना दोस्त बनाएं और जीवन में आगे बढ़ने हेतु मोटिवेट करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

Uttarakhand Police Uttarakhand Traffic Police -Traffic Directorate Haridwar Traffic Police Haridwar Police reelsviral Dangerous selfie

Ad_RCHMCT