बैलगढ रामनगर क्षेत्र रपटे के पास एक कार नदी में गिरी,2 लोग थे सवार,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

रेस्क्यू विवरण फायर स्टेशन रामनगर
रामनगर-शनिवार को देर रात्री समय 02:07 am बजे कोतवाली रामनगर ने वायरलेस के माध्यम fs रामनगर को सूचना दी कि बैलगढ रामनगर क्षेत्र रपटे के पास एक कार नदी में गिर गई है। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन रामनगर से एक रेस्क्यू यूनिट तुरंत घटनास्थल पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि गाड़ी नंबर UP21 CJ 1122 जिसमें सिद्धांत अग्रवाल व साहिल अग्रवाल दो व्यक्ति सवार थे।जो कि UP मुरादाबाद से कालादूंगी नैनीताल ओर जा रहे थे। जिसमें कार चला रहे व्यक्ति के अत्यधिक नशे में होने के कारण तेज गति से कार को बैलगढ़ रामनगर रपटे से नीचे नदी की ओर दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जिस कारण कार चला रहा व्यक्ति सिद्धांत अग्रवाल घायल हो गया।जिसे fs यूनिट व स्थानीय पुलिस,112 की सहायता से स्ट्रेचर पर बांधकर ऊपर रोड़ तक लाकर 108 के सुपुर्द कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाकर fs यूनिट टीम वापिस fs पर उपस्थित हुए तथा इसमें कोई भी जान-माल की हानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

फायर सर्विस टीम रामनगर
Lfm. मदन सिंह राणा
DVR. प्रहलाद सिंह
Fm. रविन्द्र कंबोज
Fm. महमूद अली
FM. वसीम अहमद

Ad_RCHMCT