बैंक में बंधक भूमि बेचने के नाम पर दंपत्ति ने कर डाली लाखों की धोखाधड़ी, मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने दंपत्ति पर भूमि बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में अशोक विहार, तीनपानी निवासी मोहित काला ने कहा है कि उसने वर्ष 2022 में ग्राम चुरकी देवरिया निवासी शिव कुमार सिंह और उसकी पत्नी कंचन सिंह से एक करोड़ में भू खंड का सौदा किया था। यह रकम उसने दोनों को दे भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

इसके बाद उसे पता चला कि बैंक में बंधक इस भूखंड की नीलामी कर दी गई है। इस बीच उसे पांच लाख तो वापस कर दिए गए। लेकिन शेष राशि देने के आरोपी आनाकानी कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad_RCHMCT