मामा के घर से लौट रहे बच्चे को किया अगवा, सूझबूझ से छूटा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में रुद्रपुर में एक युवक ने मामा के घर से अपने घर जा रहे 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे ने होशियारी दिखाते हुए आरोपी के हाथ में काटकर अपने आप को छुड़ाया और भाग निकला। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

घटना खेड़ा कालोनी के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बच्चे ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी, जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने रम्पुरा चौकी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

 बच्चा चोरी की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें युवक बच्चे को गोद में लेकर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT