मौसम विभाग की चेतावनी- इन जिले में जमकर बरसेंगे मेघ

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक के लिए राज्य के मौसम पूर्वानुमान को लेकर चेतावनी जारी की है। बागेश्वर जनपद के लिए गुरुवार 22 अगस्त से शुक्रवार 23 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

 इसके अलावा, राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना है। पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों के लिए 22 अगस्त से 26 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

उधमसिंह नगर, हरिद्वार, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, और उत्तरकाशी जनपदों में भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और गरजन के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट के तहत सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

Ad_RCHMCT