शर्मनाक- कलयुगी ताऊ ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। कुमाऊं के बागेश्वर में कलयुगी ताऊ ने नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बना दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

घटना रक्षाबंधन के दिन की है, जब छात्रा गाय चराने के लिए जंगल गई थी। आरोपी ताऊ भी वहीं अपनी गायों को चराने गया था और उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर पहुंचकर मां को पूरी घटना की जानकारी दी, लेकिन भारी बारिश के कारण उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

अगले दिन उसे अस्पताल ले जाया गया और तहसीलदार निशा रानी, राजस्व उप निरीक्षक कुंदन सिंह मेहता, और बैजनाथ थाने की उप निरीक्षक विनीता बिष्ट ने अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Ad_RCHMCT