यहां जूते चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

ख़बर शेयर करें -

कई बार अचानक ही दुकानों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती है इसी क्रम में एक बड़ी खबर रुद्रपुर से सामने आ रही है यहां पर गुड मंडी में स्थित एक जूते चप्पल की दुकान में आग लग गई जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची तो वही स्थानीय लोगो व व्यापारियों का जमाबड़ा लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

आपको बता दें कि रुद्रपुर मेन बाजार स्थित गुड मंडी के पास कुमाऊं फुटवियर की दुकान में अचानक देर रात आग लग गई।
अभी आग लगने का कारण नही पता चल सका है। ख़बर पड़ताल की टीम को कुमाऊँ फुटवियर के स्वामी नदीम निवासी सिरौली किच्छा ने बताया कि अचानक लगी आग से उसका करीब 23 लाख का नुकसान हो गया है।
कुमाऊँ फुटवियर की इस दुकान से कुमाऊं भर में जूते चप्पलो को होलसेल किये जाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने मुख्य बाजार स्थित कुमाऊं दुकान में लगी आग पर काबू पाया

Ad_RCHMCT