गुरु मां इंटरप्राइजेज के शोरूम में लगी आग ,इलाके में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर में गुरु मां इंटरप्राइजेज के शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार बता दें काशीपुर बाईपास रोड स्थित गुरू मां इंटरप्राईजेज के शोरूम में दोपहर को अज्ञात कारणों से आग भड़क गयी।वही सोमवार साप्ताहिक बंदी होने के कारण घटना के वक्त शोरूम बंद था।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

शोरूम में आग की खबर से शहर में हड़कम्प मच गया। भारी संख्या में लोग काशीपुर बाईपास रोड पर एकत्र हो गये।आनन फानन में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। जानकारी के मुताबिक काशीपुर बाईपास रोड पर गुरू मां इंटरप्राईजेज का इलैक्ट्रोनिक उत्पादों का विशाल शोरूम है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

आग पर काबू पाने के बाद क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, समाजसेवी संजय ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, समेत तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे, वही घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

Ad_RCHMCT