दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या! शराब के ठेके पर हुई खौफनाक वारदात

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब के ठेके के पास विवाद के दौरान एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला मृतक का ही दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है। यह मामला ऋषिकेश के मुनिकीरेती ढालवाला में हुई है।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय अजेंद्र कंडारी, शीशम झाड़ी के निवासी, देर रात शराब के ठेके पर पहुंचे थे। उनके साथ उनका दोस्त और पड़ोसी अक्षय ठाकुर भी मौजूद था। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि अक्षय ने चाकू उठाकर अजेंद्र की छाती में कई बार वार कर दिया। लहूलुहान अजेंद्र को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर उसे एम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद परिजनों ने एम्स में जमकर हंगामा किया और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। लोगों की समझाइश के बाद शव को सील कर मोर्चरी में रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत मौके पर पहुंचे और शराब के ठेके के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं और खारा स्रोत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के कारण अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस शराब की दुकान को तुरंत बंद करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि अजेंद्र कबूतर पालने का शौक रखते थे। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अक्षय को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि शरीर पर कितने वार किए गए।

Ad_RCHMCT