अंधविश्वास और ठगी पर नकेल, ऑपरेशन कालनेमि में 4 फर्जी बाबा गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में ढोंगी बाबाओं और फरेबियों पर कार्रवाई तेज करने के लिए पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन ‘कालनेमि’ लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसी अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने जिले में 04 संदिग्ध बाबाओं/ढोंगी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्य सेवक सदन में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार, थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और फर्जी बाबाओं पर निगरानी रखने के लिए यह अभियान संचालित किया जा रहा है। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीमों ने विशेष सघन कार्रवाई के दौरान 04 संदिग्ध बाबाओं/ढोंगी व्यक्तियों को BNNS अधिनियम के तहत पूछताछ के लिए थाने लाया। इनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन ‘कालनेमि’ का उद्देश्य धार्मिक आस्था की आड़ में हो रही धोखाधड़ी, ठगी और अंधविश्वास फैलाने वाली गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाना है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

पौड़ी पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे संदिग्ध बाबाओं और ढोंगियों से सतर्क रहें, अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना को दें।

Ad_RCHMCT