उत्तराखंड में ABVP का राष्ट्रीय मंच, राष्ट्रभक्ति और ऊर्जा का  होगा संचार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दून विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर केंद्रीय टीम के साथ बैठक की। यह अधिवेशन 28 से 30 नवम्बर तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिवेशन की तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया और आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के मंच युवाओं को अपने विचार साझा करने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस संकल्प लेने का अवसर प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ABVP जैसे संगठन देश की युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उत्तराखंड में आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं में नए उत्साह, ऊर्जा और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देगा।

Ad_RCHMCT