बाजार गई महिला से मनचले ने की छेड़छाड़, शोर मचाने पर भागा

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। बाजार में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। जब महिला ने शोर मचाया तो बाइक सवार मनचला फरार हो गया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

यह मामला कोतवाली रूडकी अन्तर्गत आई आई टी के सैंचुरी गेट के सामने स्नैक प्वाईंट के बाहर का है। बताया जाता है कि साउथ सिविल लाईंस निवासी एक विवाहिता सिविल लाईंस में सब्जी खरीदने के लिये आयी थी। इसी दौरान वहां पर मौजूद एक मनचले ने विवाहिता को जबरन अपना मोबाईल नम्बर देने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  नीति घाटी में लापता बीआरओ हवलदार पंकज की तलाश तेज: परिजनों की सोशल मीडिया अपील का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, फोन पर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस द्वारा वहां लगे सी सी टीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मनचले को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT