प्रदेश में पाया गया कोरोनावायरस का एक नया मामला, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

एक बार फिर से कोरोनावायरस के मामले बढ़ने शुरू हो चुके हैं । उत्तराखंड में कोरोना वायरस के एक्सीबी 1.5 संस्करण का एक नया मामला पाया गया है, जिससे देश में विषाणु के इस स्वरूप से संबंधित मामलों की कुल संख्या 8 हो गई है। इस संस्करण की वजह से अमेरिका में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

बताते चलें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण अभी खत्‍म नहीं हुआ है। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण की दैनिक दर 0.20 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

वहीं भारतीय सार्स कोय-2 जिनोगिकी संगठन (इंसाकोग) ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संबंधित संस्करण का नया मामला उत्तराखंड में मिला, जबकि इससे पहले एक्सबीबी 1.5 संस्करण से जुड़े तीन मामले गुजरात में और एक-एक मामला कनार्टक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में मिला था।

Ad_RCHMCT