उत्तराखंड में फिर सड़क हादसा, बुलेरो खाई में गिरी, युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र का है, जहां नौगांव ब्लॉक के स्यालव-कुर्सिल मोटर मार्ग पर रविवार तड़के एक मैक्स बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

हादसा सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच स्यालव से बड़कोट आते समय नगाणगांव से करीब 1 किलोमीटर पहले हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बड़कोट थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

मृतक की पहचान संतोष (27 वर्ष) पुत्र हयात सिंह, निवासी स्यालव गांव के रूप में हुई है। थाना प्रभारी दीपक कठैत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन स्यालव से बड़कोट की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT