हरिद्वार का युवक देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार, देवबंद के मदरसे में कर रहा था पढ़ाई

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। कॉर्बेट हलचल
बलेलपुर के युवक की देशविरोधी गतिविधियों में सहारनपुर से गिरफ्तारी हुई है। युवक की गंभीर अपराध में गिरफ्तारी को लेकर खुफिया विभाग भी आरोपी के गांव से उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रहा है। झबरेड़ा पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के बलेलपुर निवासी युवक आरिश (22) सहारनपुर जिले के देवबंद मदरसे में पढ़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

दूसरा साथी भी पकड़ा
हाल ही में देशविरोधी गतिविधियों में उसकी सहारनपुर में गिरफ्तारी हुई है। उसके साथ देवबंद का दूसरा आरोपी भी पकड़ा गया है। युवक की गिरफ्तारी होने का क्षेत्र सहारनपुर जिले में आता है। युवक को लखनऊ एसटीएफ से नोटिस जारी हुआ था। नोटिस के मुताबिक आरोपी युवक को सहारनपुर ले जाया गया जहां से उसकी गिरफ्तारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

दो और भाई देवबंद में पढ़ते हैं
यह पूरा मामला सहारनपुर से संबंधित है लेकिन युवक का गांव झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत है। इसको लेकर पुलिस व खुफिया विभाग आरोपी के बारे में आसपास के गांवों से जानकारी जुटा रहे हैं। झबरेड़ा थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपी झबरेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है लेकिन मामला सहारनपुर क्षेत्र में हुआ है। वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी के छोटे दो भाई भी देवबंद मदरसे में ही अध्ययनरत बताए गए हैं।

Ad_RCHMCT