कुमाऊं में हादसाः मैक्स खाई में गिरने से  छह लोगों की जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मुवानी-सुनी पुल के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सामाजिक संगठनों ने डीएम-एसएसपी से की मुलाकात, साम्प्रदायिक घृणा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर शवों को बाहर निकाला। शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विरासत और विकास के साथ बढ़ रहा उत्तराखंड: सीएम धामी ने अभिनेता राकेश बेदी को दिया 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड'; अतिक्रमण पर कड़े रुख की दी चेतावनी

प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार या खराब सड़क की स्थिति मानी जा रही है, हालांकि पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जस्सागाँजा में अनियंत्रित डंपरों के खिलाफ ग्रामीणों का संघर्ष तेज: 16 दिनों से जारी धरने के बाद अब क्रमिक अनशन का ऐलान

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में पुलिस की मदद की। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है और शोक की लहर दौड़ गई है।

Ad_RCHMCT