उत्तराखंड के इस इलाके में हुई दुर्घटना, कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के खानपुर से लक्सर की ओर जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। युवकों की मौत की खबर के बाद उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

बुधवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे खानपुर लक्सर मार्ग पर कस्बे के निकट एक स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया की गाड़ी में सवार सत्यवान (28) पुत्र करण सिंह, निवासी चंद्रपुरी कला और कमल (29) पुत्र राजेश, निवासी माडाबेला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार मुकेश (30) पुत्र बल सिंह और संजय (35) पुत्र ओमप्रकाश माडाबेला गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को लक्सर के अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत बिगड़ने पर दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया है कि प्रथम दृष्टया झपकी आने के चलते सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला लगता है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT