अतिक्रमण पर सख्त हुआ प्रशासन, अभियान में सामान किया जब्त

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी सड़कें अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रही हैं। प्रशासन की हिदायत को व्यापारी नजरंदाज कर रहे हैं। प्रशासन भी इन अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इसके चलते इनके होंसले बुलंद हैं। ऐसे में प्रशासन ने एक बार फिर अभियान चलाते हुए सामान जब्त करने की कार्रवाई की है। 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

शहर में अवैध अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। व्यापारियों के सड़कों में सामान सजा देने से यह समस्या और विकराल रूप धारण कर ले रही है। ऐसे में प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

टीम ने सड़कों के किनारे सजाए गए सामान को जब्त कर लिया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी कि पुनः सामान पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। 

Ad_RCHMCT