वाहन फिटनेस मामले में प्रशासन का अहम फैसला, अब पूर्ववत काम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में लंबे समय से वाहनों की फिटनेस को लेकर चल रहे हंगामे के बीच आरटीओ महकमा अब बैकफुट पर आ गया है। अब वाहनों की ‌फिटनेस आरटीओ विभाग की ओर से गौलापार में की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

 प्रशासन और संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में मंगलवार 30 जुलाई से वाहनों की फिटनेस पूर्व की भांति गौलापार में परिवहन विभग की ओर से निर्धारित जगह पर करने का निर्णय लिया गया है। कहा गया कि यह कार्य परिवहन विभाग की ओर से ही किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

बताया गया कि व्यवसायिक वाहन ट्रक, बस, केएमओयू, टैक्सी-मैक्सी ऑटो गैस वाहन सभी की फिटनेस पूर्व की भांति होगी। अधिकारियों ने वाहन स्वामियों से फिटनेस गौलापार में कराने की अपील की है। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, आरटीओ प्रवर्तन, नंद किशोर आर्या के साथ ही सभी यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT