अवैध धार्मिक स्थलों पर प्रशासन का कड़ा रूख, रामनगर में दो मजारें ध्वस्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को तहसील रामनगर के ग्राम ढेला और ग्राम ढिकुली स्थित दो रिसॉर्टों में बने अवैध मजारों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी रामनगर, तहसीलदार रामनगर के नेतृत्व में पुलिस विभाग के एसएसआई यूनुस खान, एसआई गगनदीप और एसआई सुनील धानिक की मौजूदगी में की गई। प्रशासन को गोपनीय सूचना मिली थी कि इन रिसॉर्टों में धार्मिक स्थलों का अवैध निर्माण किया गया है, जिसमें मजारें शामिल थीं।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

रिसॉर्ट स्वामी ने प्रशासन को सहयोग दिया और उनके अनुरोध पर संबंधित मजारों को हटाया गया। यह कदम अवैध निर्माणों को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की सतत कोशिशों का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर और भी कड़ी कदम उठाए जाएंगे ताकि कानून-व्यवस्था कायम रहे।

Ad_RCHMCT