उत्तराखंड में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना, सुरक्षित रहने की सलाह

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन मंगलवार, 29 अप्रैल से बारिश का दौर शुरू होगा, जो लगातार चार दिन तक जारी रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इसके बाद बुधवार को बारिश का दायरा 12 जिलों तक बढ़ जाएगा। केवल हरिद्वार ऐसा जिला होगा जहां बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

गुरुवार (1 मई) और शुक्रवार (2 मई) को राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बादल गरजने और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की सलाह दी है।
किसानों को चेताया गया है कि वे अपनी कटी हुई फसल को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर रखें ताकि उसे बारिश से नुकसान न पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

बुधवार, 30 अप्रैल: 10 जिलों में छिटपुट बारिश | चंपावत और नैनीताल में कई जगह तेज बारिश

गुरुवार, 1 मई: 7 जिलों में हल्की बारिश | 6 जिलों में व्यापक बारिश का अनुमान

शुक्रवार, 2 मई: स्थिति गुरुवार जैसी ही बनी रहने की संभावना

Ad_RCHMCT