यहां पेट्रोल पंप कर्मचारी से पेट्रोल भरवाने के बाद दबंगों ने की मारपीट, देखें सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले से आज के समय में अपराधिक गतिविधियों के मामले ज्यादा सामने आते जा रहे हैं जहां एक समय था जब उत्तराखंड शांत राज्य कहा जाता था वहीं अब उत्तराखंड में दबंगों के आने से अशांति का वातावरण बनता जा रहा है एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के सामने आ रहे हैं यहां खटीमा में पीलीभीत रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर कार में सवार दबंगों द्वारा पेट्रोल डलवाने के बाद पेट्रोल का पैसा मांगने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मारपीट का पूरा वाक्या सीसीटीवी मे कैद हुआ,खटीमा में पीलीभीत रोड पर स्थित चौहान पेट्रोल पंप पर कल देर रात्रि में एक कार में सवार कुछ दबंगों द्वारा पहले पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाया गया, उसके बाद जब पेट्रोल पंप कर्मचारी ने उनसे पैसे मांगे तो पैसे मांगने से नाराज दबंगों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा गया। यह पूरा प्रकरण पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके बाद पेट्रोल पंप स्वामी द्वारा पुलिस को दबंगों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट की सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

वहीं पुलिस का कहना है कि चौहान पेट्रोल पंप के स्वामी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि पीलीभीत रोड स्थित चौहान पेट्रोल पंप पर कुछ दबंगों द्वारा अपनी गाड़ी में पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया गया और पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी से मारपीट की गई है।पेट्रोल पंप स्वामी द्वारा शिकायती पत्र देने पर पुलिस द्वारा उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT