सोशल मीडिया में दोस्ती के बाद दिया शादी का झांसा और लूट ली युवती की इज्जत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। सोशल मीडिया में दोस्ती के बाद एक युवक ने युवती को झांसे में ले लिया और शादी का झांसा देकर इज्जत लूट ली। इस मामले मुरादाबाद के युवक के खिलाफ रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जानकारी के अनुसार तेलीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि यूपी के मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील के सलीमपुर गांव में रहने वाले आसिफ अली के पुत्र कासिफ ने तीन वर्ष पूर्व उसकी पुत्री को इंस्टाग्राम पर झूठे प्रेम का झांसा देकर दोस्ती की। बाद में आरोपी युवक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर रामनगर के सावल्दे स्थित होटलों़ में ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

इसका पता चलने पर जब उसने कासिफ से विवाह की बात की तो वह साफ मुकर गया। उसकी पुत्री ने भी जब कासिफ से विवाह के लिए कहा तो वह गालियां बकते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक कासिफ के खिलाफ रामनगर कोतवाली में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376, 504 तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT