पटरानी के बच्चों की सुरक्षा को लेकर आइसा,नौजवान सभा ने दिया ज्ञापन……….

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-पटरानी से राजकीय इंटर कालेज ढेला और महाविद्यालय रामनगर पढ़ने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोशिएशन आइसा ने  ढेला रेंजर को ज्ञापन सौंपा।ढेला रेंजर अमित ध्यानी को सौंपे गए इस ज्ञापन में पटरानी क्षेत्र के गांवों से ढेला इंटर कालेज और महाविद्यालय रामनगर पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को वन कर्मियों की पूर्ण सुरक्षा में विद्यालय समय पर लाने और वापस घर तक पहुंचाने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

ज्ञापन सौंपते हुए आइसा अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि इन बच्चों को कार्बेट के पांच किलोमीटर के घने जंगल से होकर आना पड़ता है।कार्बेट क्षेत्र में बाघ और अन्य जंगली जानवरों का लगातार आतंक बना हुआ है।पूर्व में जन दबाव में बच्चों को लाने ले जाने के लिए वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई पर फिर इसको बंद कर दिया गया।अब बच्चे बिना किसी सुरक्षा के आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

रामनगर महाविद्यालय की छात्रा प्रतिनिधि प्राची बंगारी ने कहा यदि वनविभाग ने तत्काल कोई व्यवस्था नहीं की तो आइसा और नौजवान सभा आंदोलन को बाध्य होगा।रेंजर प्रतिनिधि के रूप में वन दरोगा ने ज्ञापन ले प्रतिनिधि मंडल की रेंजर ध्यानी से टेलीफुनिक वार्तां करवा आश्वस्त किया कि कल बृहस्पतिवार से ही छात्र छात्राओं को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इस दौरान वन दरोगा भारत सिंह गुंसाई,वन दरोगा पूजा तिवारी, करन सती,सुंदर लटवाल आइसा नगर अध्यक्ष सुमित कुमार,नौजवान सभा की रिंकी बाराकोटि, हिमानी बंगारी, प्राची बंगारी, कोमल , अमन कुमार, मानसी, खुशी बिष्ट, स्वेता विष्ट, आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT