जोशीमठ पर संकट:- आपदा पीड़ितों के लिए दो ट्रक खाद्य रसद सामग्री कपड़े और कंबल हल्द्वानी से अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किये रवाना

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के द्वारा जोशीमठ आपदा पीड़ितों के लिए एक बड़ी राहत कार्य किया गया है जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से जोशीमठ आपदा पीड़ितों के लिए दो ट्रक खाद्य रसद सामग्री कपड़े और कंबल भेजे गए हैं जिसे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर हल्द्वानी से रवाना किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

खाद्य रसद सामग्री के ट्रक रवाना करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जोशीमठ के प्रशासन और वहां के व्यापार मंडल से वार्ता के बाद हल्द्वानी के मंडी व्यापारियों को व्यापार मंडल द्वारा उन आवश्यक चीजों को भेजा जा रहा है जिसकी मांग सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों संघ किसान आयोग की अहम बैठक संपन्न

उन्होंने कहा कि रसद सामग्री में ड्राई राशन किट, कंबल, टोपी, शॉल और अन्य आवश्यकताओं की चीजें हैं अभी दो ट्रक राहत सामग्री भेजी जा रही है। पूरे देश और दुनिया के लोग जोशीमठ की मदद करना चाहते हैं।

सरकार भी अपने स्तर पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। वैज्ञानिक और भूगर्भ शास्त्री के साथ ही सरकार भी किस तरह जोशीमठ को बचाया जाए उस पर लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं जोशीमठ को लेकर चिंतित हैं इससे स्पष्ट है कि पूरी संजीदगी के साथ सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Ad_RCHMCT