उत्तराखंड -यहां देर रात आर्मी आवासीय परिसर में लगी भीषण आग , कई घंटों में पाया गया काबू

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में कई बार घरों में आग लगने की खबरें सामने आती रहती है लेकिन इस समय एक बड़ी खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है यहां पर रानीखेत में देर रात्रि चौबटिया आर्मी आवासीय परिसर में अचानक भीषण आग लग गई इस आग पर काबू पाने के लिए करीब 10 घंटे का समय लगा, टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार बीते देर रात 9:16 बजे चौबटिया आर्मी कैंपस के ऑफिसर आवासी कॉलोनी में भीषण आग लग गई।सूचना मिलने पर फायर स्टेशन रानीखेत व कोतवाली रानीखेत की पुलिस टीम फायर टेंडर सहित तत्काल मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

जवानों ने फायर उपकरणों से भीषण आग को बुझाने के लिए कड़ी मश्क्कत की। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। अल्मोड़ा से भी टीम को बुलाया गया।करीब 10 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से काफी नुकसान होने का भी अनुमान है

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

Ad_RCHMCT