उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, इन जिलों मे स्कूलों में अवकाश

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather Uttrakhand weather Weather Forecast-राज्य मे इस समय पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी है।वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई जिलों में स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा रामनगर नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन मजबूती पर चर्चा

मौसम पूर्वानुमानः उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है।

मौसम चेतावनीःराज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत एवं बागेश्वर जनपदों के कुछ स्थानों पर

बहुत भारी वर्षों के साथ कहीं कहीं अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। जिसका रेड अलर्ट जारी किया है।

राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपर्दा के कुछ स्थानों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने 'जूडिशियम 2.0' सम्मेलन का किया उद्घाटन; उत्तराखंड जज एसोसिएशन के लिए ₹5 करोड़ की कल्याण निधि की घोषणा

राज्य के सभी जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यधिक तीव्र दौर होने की सम्भावना है। आरेंज अलर्ट जारी किया है।

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार के कुछ दौर हो सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C व 23°C के लगभग रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्यमंत्री धामी को सौंपा गया 'विशेष गहन पुनरीक्षण' गणना फॉर्म; मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू

भारी बारिश की चेतावनी रेड अलर्ट के बाद छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। देहरादून, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल जिले मे अवकाश घोषित किया गया है।

Ad_RCHMCT