अल्मोड़ा हादसा- एम्स से पहुंचेगी एयर एंबुलेंस ‌डॉक्टरों की टीम, कुछ देर में आएंगे सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे के बाद सीएम धामी ने दिल्ली के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। वह तीन बजकर 20 मिनट पर रामनगर पहुंचेंगे। जहां वह घायलों के अलावा मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन बजे पंतनगर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रामनगर जाएंगे। जहां वह‌ अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलेंगे। इसके अलावा वह मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात कर ढांढस बंधाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

वहीं मार्चुला बस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का उपचार रामनगर चिकित्सालय में किया जा रहा है। एम्स ऋषिकेश से एयर एम्बुलेंस से चिकित्सकों की टीम रामनगर पंहुच गई है। घायलों के बेहतर उपचार देने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश और सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए एयर लिफ्ट किया गया है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत रामनगर अस्पताल मे पहुंच कर मॉनिटरिंग रहे हैं।

Ad_RCHMCT