अल्मोड़ा-(ब्रेकिंग) लीसा से भरे कैन्टर के गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की हुई मौत, एसडीआरएफ(SDRF) ने शव को किया रिकवर।।

ख़बर शेयर करें -

मंगलवार को DCR अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि चोखटिया मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरण के तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन UK04CA9904 , केन्टर जो कि लीसा से भरा हुआ था। वाहन के अनियंत्रित हो जाने के कारण 10 मीटर खाई में गिर गया। जिससे व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त युवक नाम धनश्याम सिंह महेरा s/0मोहन सिंह महेरा उम्र 40वर्ष, निवासी ग्राम भल्युटी ज्योलिकोट के शव को बाहर निकाला गया व बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में आरक्षी कैलाश, ललित जोशी, कमल जोशी, सूरज, पैरामेडिक्स अनुज कुमार व चालक आनंद शामिल रहे।

Ad_RCHMCT