घात लगाए बैठे हमलावरों ने युवक पर झोंका फायर, नाबालिगों समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में जान से मारने की नियत  युवक पर फायर झोंकने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो नाबालिग हैं।

पुलिस के मुताबिक बीते दिवस वादी हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र जरनैल सिंह निवासी शांति कॉलोनी रुद्रपुर द्वारा तहरीरी सूचना दी की 11 मई को वह अपने दोस्त मोहित के साथ जब रेशम बड़ी की तरफ जा रहा था तब होली चौक रेशमबाड़ी के पास घात लगाकर बैठे दस बारह युवकों द्वारा उस पर तमंचा तानकर फायर किया गया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। इसके अलावा उसके साथ लात घूसों और बेल्टों से उसकी पिटाई की गई, जिसमें जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

 इस संबंध में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा तत्काल धारा 34/147/ 148/ 149/307 आईपीसी बनाम सुहेल, समीर, रिजवी, अन्य अज्ञात आदि पंजीकृत किया गया। इस मामले के तत्काल खुलासे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कड़े निर्देश दिए गए थे। उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्ती का असर, खनन राजस्व में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, देखें क्या है वजह?

 पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर सीसीटीवी फुटेज वह सुरागरसी पतारसी के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले दो नाबालिगों सहित कुल पांच शातिर अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों एवं विधि विरुद्ध किशोरों के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समृद्धि से खिलेगा उत्तराखंड: पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त जारी; प्रदेश के 8 लाख किसानों को मिले ₹159 करोड़ से अधिक

गिरफ्तार अभियुक्तों में सोहेल पुत्र फरीद बाबा निवासी वार्ड नंबर 17 खेड़ा रुद्रपुर, समीर पुत्र गुड्डू निवासी खेड़ा रुद्रपुर, रिजवान उर्फ रिजवी पुत्र नजीर अहमद निवासी खेड़ा रुद्रपुर तथा दो विधि विरुद्ध बालक शामिल हैं। इनके पास से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर घटना में प्रयुक्त दो अदद बेल्ट घटना में प्रयुक्त बरामद हुए।

Ad_RCHMCT