युवती की मौत के बाद भड़का आक्रोश, खुटानी चौराहे पर लगाया जाम

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में आदमखोर बाघ का लगातार आतंक जारी है। यह बाघ लगातार इंसानों को निवाला बना रहा है। बीती शाम बाघ के हमले में युवती की मौत के बाद बुधवार को लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने मृतका के शव को खुटानी चौराहे पर रखकर जमकर आक्रोश जताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

बता दें कि भीमताल ब्लॉक की युवती ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा में मंगलवार की शाम खेत में चारा काट रही थी। बाघ ने युवती पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। युवती की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पूर्व में भी बाघ दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

तांडा निवासी आनंदमनि भट्ट ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे निकिता शर्मा (18) पुत्री विपिन चंद्र शर्मा खेत में चारा काट रही थी। युवती की मौत के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बुधवार को शव खुटानी चौराहे में रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। बहरहाल प्रदर्शन जारी है।

Ad_RCHMCT