उत्तराखंड में धर्मांतरण पर भड़का आक्रोश, हिन्दू संगठनों ने की तोड़फोड़

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लवजिहाद का मामला सामने आया है। गढ़वाल मंडल के कीर्तिनगर में धर्मांतरण के आरोप के चलते हिन्दू संगठनों ने विशेष समुदाय की एक दुकान में तोड़फोड़ की।

यह घटना तब हुई जब कुछ दिन पहले कीर्तिनगर क्षेत्र में एक नाबालिग के विशेष समुदाय के युवक द्वारा धर्मांतरण और लव जिहाद का आरोप लगाया गया था। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

नाबालिग लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना नाम भी बदल लिया था, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। इसके संबंध में परिजनों ने कीर्तिनगर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिस युवक पर आरोप लगाया गया है, वह मौके से फरार है। सोमवार रात को नाबालिग के घर से गायब होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

स्थानीय लोग कीर्तिनगर बाजार और कोतवाली में अपने गुस्से का इजहार करते दिखे। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि वे शाम तक लड़की को ढूंढकर वापस लाने का प्रयास करेंगे। वहीं, स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया है कि यदि लड़की को जल्द वापस नहीं लाया जाता और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती, तो वे उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

Ad_RCHMCT