यहां नवजात की मौत पर गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

ख़बर शेयर करें -

धरती में भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों के कई ऐसे चेहरे सामने आते हैं जिन पर लोगों को विश्वास करना भारी पड़ जाता है तो कई बार डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से कई परिवार उजड़ भी जाते हैं ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के सामने आन है यहां पर जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद नवजात की मौत होने के कारण गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि डॉक्टर ने नशे की हालत में उपचार कर बड़ी लापरवाही की है। मौके पर झड़प होने के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। जांच फिलहाल जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

जानकारी के अनुसार बस अड्डा कॉलोनी गदरपुर निवासी फईम की गर्भवती पत्नी नगमा को दर्द होने पर शनिवार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि डिलीवरी नॉर्मल होगी। मगर रात में ऑपरेशन की बात सामने आई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

इसके बाद तो जैसे वहां भयंकर हंगामा हो गया और परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर नशे में था और उसकी लापरवाही के चलते नवजात की मौत हुई है। डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराए जाने की मांग की गई है।पुलिस ने मामला शांत कराया। सीओ पंतनगर तपेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मामला रिस्की हो सकता था से परिजनों ने सहमति जताई। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर बिना कुछ बताए नवजात को आइसीयू ले गए। बाद में परिजनों को सूचित किया गया कि नवजात मृत पैदा हुआ है। उधर, नगमा के परिजनों का कहना है कि बच्चा स्वस्थ्य पैदा हुआ था शरीर पर चोट के निशान थे।

Ad_RCHMCT