नैनीताल जिले में फिर बड़ा हादसा, कार खाई में गिरने से दो की मौत, छह घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला कुमाऊँ मंडल के नैनीताल जिले से सामने आया है, जहाँ भवाली के पास स्थित रामगढ़ के गागर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री गाज़ियाबाद के निवासी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

हादसे की जानकारी मिलते ही भवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। खाई से सभी आठ लोगों को निकालकर भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने सचिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी और लक्षी (12) पुत्र विकास को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

नितिन (32), रुचि (39), निस्ता (14), शामा, कंचन (26) और लवे (11) सहित छह गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचा दिया गया है, जबकि मृतकों के शव भवाली में रखे गए हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सभी पीड़ित गाज़ियाबाद से थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

Ad_RCHMCT