दोपहिया वाहनों पर नैनीताल में एंर्टी लगी रोक, इन्हें मिलेगी छूट

ख़बर शेयर करें -

वीकेंड के समय में नैनीताल जिले में जिस प्रकार से वाहनों की भीड़ देखने को मिलती है उस वजह से जो नैनीताल में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है इससे निजात पाने के लिए नैनीताल पुलिस के द्वारा नैनीताल में दोपहिया वाहनों को लेकर 2 दिनों की रोक लगा दी गई है बता दें कि दोपहिया वाहन मंगलवार और बुधवार को नैनीताल में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हालांकि इस रोक से होटल, रिसोर्ट में पहले से बुकिंग कर चुके पर्यटकों, कारोबारियों व स्थानीय लोगों को छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित


गौरतलब है कि अक्षय तृतीया और ईद के पर्व के मौके पर कई सारे पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं। जिसमें भीड़ बढ़ने की आशंका रहती है। खासकर दो पहिया वाहनों के नैनीताल में जाने से जाम की स्थिति ज्यादा बन जाती है। जाम की इस परेशानी को दूर करने के लिए प्रशासन ने कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

एसपी यातायात डॉक्टर जगदीश चंद्र ने जानकारी दी और बताया कि आने वाले 2 दिनों में नैनीताल में भीड़ बढ़ सकती है। इसलिए दोपहिया वाहन जैसे स्कूटी, स्कूटर, बाइक आदि के प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है। क्योंकि इस रोक के बिना नैनीताल में जाम की स्थिति खराब हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


एसपी यातायात ने यह भी बताया कि कोई भी चोरी-छिपे अपने दोपहिया वाहन को नैनीताल में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके लिए बकायदा कालाढूंगी और काठगोदाम से नैनीताल जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी। अगर किसी ने चोरी चुपके अपने वाहन को नैनीताल पहुंचा दिया तो पकड़े जाने पर कठोर एक्शन लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT