उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शर्मनाक घटना, एंटी-रैगिंग कमेटी कर रही जांच

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के एक मेडिकल कॉलेज में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। राजधानी देहरादून के पटेल नगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2025 बैच के एक छात्र ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल में उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला छात्र भी उसी बैच का है, जिसने कथित रूप से 2023 और 2024 बैच के सीनियर छात्रों के दबाव में यह कृत्य किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

पीड़ित छात्र की शिकायत मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के लिए इसे एंटी-रैगिंग कमेटी को सौंप दिया। पैथोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. गजाला रिजवी की अध्यक्षता में गठित कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्र का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, जिन दो सीनियर छात्रों पर घटना में शामिल होने का आरोप है, उनके अभिभावकों को तलब किया गया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित छात्र ने हॉस्टल में सीनियर छात्रों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर लिखित शिकायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय: 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त हों प्रदेश की सड़कें — सीएम धामी के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि अनुशासन समिति ने संबंधित छात्रों के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि एंटी-रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और प्रशासन रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

Ad_RCHMCT