नशे पर वार- गौशाला में छिपाई गई लाखों की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को सघन चैकिंग कर रही है। इस बीच पुलिस की एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक शराब तस्कर से 26 पेटी अवैध शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सुंदर सिंह दानू पुत्र प्रताप सिंह दानू निवासी ग्राम कालो बदियाकोट थाना कपकोट के घर पर छापा मारा गया। जहां पुलिस को घर/गौशाला में रखी भारी मात्रा में कुल 26 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें 4 पेटी बोतल XXX रम , 03 पेटी बोतल 8 PM बरमूडा रम, 03 पेटी हाफ बरमूडा रम, 02 पेटी क्वाटर बरमूडा रम कुल 12 पेटी अंग्रेजी शराब व 14 पेटी किंगफिशर बियर अवैध शराब  216 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 1,43,239.20 के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी से की मुलाकात; मुख्यमंत्री ने मांगों के नियमानुसार परीक्षण और जल्द समाधान के दिए निर्देश

पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ थाना कपकोट में FIR NO- 09/24 , धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया। पुलिस टीम में उ0नि0 प्रहलाद सिंह प्रभारी एसओजी बागेश्वर.आरक्षी भुवन बोरा, (एस0ओ0जी0) आरक्षी संतोष सिंह, (ANTF) आरक्षी रमेश सिंह (ANTF)- आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार, (एस0ओ0जी0) आरक्षी भूपेश सिंह,(LMT टीम) के अलावा आबकारी टीम से उ0 नि0 आर0 पी0 चौसाली ,-म0 आरक्षी रेखा आदि थे पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद बागेश्वर पुलिस का धर पकड़ अभियान निरन्तर जारी है। बागेश्वर न्यूज़

Ad_RCHMCT