हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण पर प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, चला बुलडोजर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण पर एक बार फिर बड़ा एक्शन हुआ है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के सामने नगर निगम की दुकानों के ऊपर बने अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी विरोध भी देखने को मिला। स्थानीय भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने इसे गरीब दुकानदारों के उत्पीड़न की कार्रवाई बताते हुए प्रशासन की निंदा की।

नगर आयुक्त रिचा सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में जिन दुकानों को अनुमति दी गई थी, उनके ऊपर वर्ष 2025 में बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के निर्माण कर दिया गया, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

कार्रवाई के दौरान निगम की दुकानों के समीप बने एक अवैध होटल को भी ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण किसी भी स्तर पर हो, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि शहर में अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह अभियान न केवल अवैध निर्माणकर्ताओं के लिए चेतावनी है, बल्कि यह नियोजित विकास और कानून के शासन को मजबूत करने की दिशा में एक सख्त संदेश भी है।

Ad_RCHMCT