उत्तराखंड में दंपती पर भालू का हमला, पति की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला गढ़वाल मंडल का है। यहां चमोली के डुमक गांव में एक भालू ने दंपती पर हमला कर दिया, जिसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

जानकारी के अनुसार, सुबह मवेशियों के लिए घास लेने निकले सुंदर सिंह और उनकी पत्नी लीला देवी पर अचानक भालू ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में सुंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश एम्स अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

पुलिस और वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और वन्य जीवों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Ad_RCHMCT