शराब के नशे में पति बना दरिंदा: पत्नी के सिर पर बोतल और सिलबट्टे से हमला, मौत!

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शराब को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में देहरादून के कैंट थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी पति प्रेम बहादुर थापा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि शराब के नशे में पत्नी से हुई विवाद के दौरान उसने शराब की बोतल, गिलास और सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर की शाम आरोपी और उसकी पत्नी के बीच शराब पीने के बाद विवाद हुआ। विवाद के दौरान पत्नी ने पति को धक्का दिया, जिस पर गुस्साए आरोपी ने शराब की बोतल, गिलास और पास रखे सिलबट्टे से उसकी पत्नी के सिर पर हमला किया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई और सिर दीवार से टकराने से गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह दें साथ: 'सीएसआर डायलॉग' में सीएम धामी की बड़ी अपील; देश की दिग्गज कंपनियों के साथ कई एमओयू पर लगे हस्ताक्षर

घटना के बाद आरोपी ने पड़ोसियों को यह बताया कि उसकी पत्नी बाथरूम में फिसलकर घायल हुई है। आरोपी ने पड़ोसियों की मदद से पत्नी को मिलिट्री अस्पताल गढ़ी कैंट पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने घर में लगी खून की जगहों को साफ किया और घटना से संबंधित शराब की खाली बोतल, टूटा हुआ गिलास तथा सिलबट्टे को प्लास्टिक की थैली में डालकर जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर उक्त सामान बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का शंखनाद: 9 अगस्त से खटीमा से शुरू होगी 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा'

थाना कैंट प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेम बहादुर थापा सेना से 2007 में सेवानिवृत्त हुआ था। उसकी पत्नी मानसिक और अन्य बीमारियों से ग्रसित थी, जिसके कारण वह इलाज के लिए नेपाल से देहरादून आया था। आरोपी और उसकी पत्नी 5 सितंबर से 12 सितंबर तक मिलिट्री अस्पताल में थे, उसके बाद डाकरा बाजार गढ़ी कैंट में किराए के कमरे में रहने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  कल फिर स्कूलों की छुट्टी: नैनीताल में भारी बारिश के 'ऑरेंज अलर्ट' के चलते 10 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

15 अक्टूबर को आरोपी के पुत्र अर्जुन थापा ने कैंट थाना में हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT