SSB की बड़ी कार्रवाईः नेपाल जाने से पहले पकड़ा गया नशे का सौदागर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कुमाऊं मंडल के चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र में भारत–नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 57वीं वाहिनी ने एक नेपाली युवक को स्मैक की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

पूर्व सूचना के आधार पर सीमा चौकी गरिगोठ की विशेष टीम ने ग्राम भैसाभोज के समीप भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान एक युवक को नेपाल सीमा पार करने से पहले रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14.42 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 लाख 32 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध गतिविधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: काशीपुर में गड्ढा कॉलोनी स्थित जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 12 लोग दबोचे

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम पारस चंद, पुत्र उद्धव चंद, उम्र 25 वर्ष, निवासी नेपाल बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह मादक पदार्थ बनबसा से लेकर नेपाल के महेंद्रनगर जा रहा था और इसके बदले उसे 5 हजार रुपये मिलने थे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

सशस्त्र सीमा बल ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को बरामद स्मैक के साथ थाना बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

SSB अधिकारियों ने बताया कि भारत–नेपाल सीमा पर नशा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 57वीं वाहिनी के जवान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Ad_RCHMCT